Gurugram.गुरुग्राम। गुरुग्राम, सोहना और जयपुर से आने वाले लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट जाना आसान हो जाएगा। द्वारका एक्सप्रेसवे पर दिल्ली क्षेत्र में बन रही ढाई किलोमीटर लंबी सुरंग का काम पूरा हो गया है। पहले चरण में 29 मई से इसे प्रतिदिन तीन घंटे के लिए खोला जाएगा।

दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच वाहन चालक इस सुरंग का इस्तेमाल कर सकेंगे। वाहनों के दबाव की जांच के बाद दूसरे चरण में इसे पूरी तरह खोलने पर जल्द ही निर्णय लिया जा सकता है। मंगलवार दोपहर दिल्ली, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस और एनएचएआई के अधिकारियों ने सुरंग का निरीक्षण किया और सर्वसम्मति से पहले चरण में इसे तीन घंटे के लिए वाहनों के लिए खोलने का निर्णय लिया।


Tags: