जनता से रिश्ता। हरियाणा में सब्जियों के रेट लगातार बढ़ रहे(Vegetable Price Hike) हैं. हालात यह है कि कई सब्जियां हो गई हैं. सब्जियों के महंगे होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. कुछ दिन पहले जो सब्जियां 10-15 रुपये में बिक रही थी अब वो सब्जियां 25-30 रुपए में बिक रही है. गाजर, टमाटर, गोभी, प्याज के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं टमाटर लोगों के बजट से बाहर हो चुका है. हरियाणा की मंडियों में 70 रुपये किलोग्राम टमाटर बिक रहा है.सब्जियों के बढ़ते दामों से एक ओर आम आदमी जहां परेशान है. वहीं व्यापारियों का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में सब्जियों के दामों में और बढ़त (vegtable price hike) हो सकती है. ऐसे में अब आम आदमी की चिंता और बढ़ने वाली हैं. वहीं फ्रूट भी काफी महंगा (haryana fruit price today) बिक रहा है. हरियाणा में केला 60 रुपये किलो और सेब 50 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है.

रिटेल मार्केट में सब्जियां तो और भी महंगी बिक रही है. लोग जहां एक किलोग्राम टमाटर खरीदते थे वह अब ढाई सौ ग्राम से काम चला रहे हैं. सब्जी व्यापारी रेट बढ़ने का सबसे बड़ा कारण शादियों के सीजन को बता रहे हैं. व्यापारियों का कहना है कि शादियों के सीजन के कारण सब्जियां महंगी हो गई हैं. लोग केवल वही सब्जियां खरीदी जा रही हैं जो बेहद जरूरी है.


Tags: