Chandigarh.चंडीगढ़: गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस के अवसर पर यूटी प्रशासन ने पहले से घोषित प्रतिबंधित अवकाश के स्थान पर 30 मई (शुक्रवार) को शहर में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अब चंडीगढ़ प्रशासन के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों सहित संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।