Hisar: हिसार में चयन प्रक्रिया पूरी, ऑल इंडिया योगा कॉम्पिटिशन के लिए टीम चयनित

ऑल इंडिया योगा कॉम्पिटिशन में उतरेगी हरियाणा टीम, हिसार में हुआ चयन

Update: 2026-08-10 13:30 GMT

हिसार: योगा कल्चर एसोसिएशन हरियाणा की ओर से सोमवार को सातवां योग ट्रायल कॉम्पिटिशन कुश्ती हाल कालीरावण में आयोजित किया गया। इसमें लगभग 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

इस योग ट्रायल कॉम्पिटिशन में मुख्य अतिथि के रूप में ईश्वर सिंह, एसएचओ थाना अग्रोहा, सतपाल, सब इंस्पेक्टर थाना अग्रोहा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में त्रिलोक रग्बी कोच रहे। प्रतियोगिता की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि रवि सिवाच व महावीर सिवाच, पूर्व सरपंच कालीरावण ने की।

चयनित खिलाड़ी 14, 15 व 16 अगस्त को बसीरथ कॉलेज 24, पैरागनास (पश्चिम बंगाल) में होने जा रहे ऑल इंडिया योगा कॉम्पिटिशन में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

योग कल्चर एसोसिएशन हरियाणा के वर्किंग सेक्रेटरी वीरेंद्र भुक्कल ने सोमवार को बताया कि इस प्रतियोगिता में 6 वर्ष से ऊपर के सभी आयु वर्ग के लड़के एवं लड़कियों तथा पुरुष एवं महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर ओम प्रकाश गोयल, प्रधान, बलजिंदर तुर्का, सचिव, डॉ. साधु राम ट्री मैन, आनंद योगा कोच, सुशील पूनिया, प्रेम कोच, विकास कोच, अनिल गुणपाल, मुकेश योगी, संदीप योगी, राजकुमार, अमन, बंटी सैनी, अजय बरवाला, महेंद्र शीला, अनिल गुणपाल इत्यादि ने चयनित खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य और जीत की अग्रिम बधाई दी।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :

6 से 10 वर्ष आयु वर्ग:

लड़कियों में खुशी प्रथम, प्राची द्वितीय और दिसु तृतीय रहीं। लड़कों में दुष्यंत प्रथम, लक्ष्य द्वितीय और धवल तृतीय रहे।

10 से 15 वर्ष आयु वर्ग:

लड़कियों में सोम्या प्रथम, अवनी द्वितीय और दृष्टि तृतीय रहीं। लड़कों में निखिल प्रथम, दिशा द्वितीय और पुनीत तृतीय रहे।

15 से 22 वर्ष आयु वर्ग:

लड़कियों में रितिका प्रथम, निद्रा द्वितीय तथा सपना, निशु और न्याना तृतीय रहीं। लड़कों में शौर्य प्रथम, रोहित द्वितीय और प्रतीक तृतीय रहे।

अन्य स्पर्धाएं:

आर्टिस्टिक सिंगल में शौर्य प्रथम रहे। रिदमिक पेयर में दृष्टि और नव्या प्रथम रहीं। आर्टिस्टिक पेयर में सनाया और सौम्या प्रथम रहीं।

Tags:    

Similar News