Hisar: हरियाणा में मौसम बदलने के बावजूद गर्मी और लू का असर बरकरार

मौसम में बदलाव के बावजूद गर्मी का कहर जारी

Update: 2026-06-11 03:13 GMT

:हिसार: हरियाणा में मंगलवार की बूंदाबांदी और आंधी के बाद बुधवार को एक बार फिर भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। कई जिलों में लू के थपेड़े चले और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 14 जून तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहेगा और बीच-बीच में बादल, हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है।

11 जून से एक पश्चिमी विक्षोभ के असर और पंजाब के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 11 से 13 जून के बीच कई इलाकों में तेज हवाएं (50–60 किमी/घंटा), गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने 11 और 12 जून को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। वहीं 13–14 जून को भी तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा) चल सकती हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार इस बदलाव से दिन के तापमान में गिरावट आएगी, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

Tags:    

Similar News