Hisar: टोल बूथ पर दुर्घटना से हड़कंप, घायल कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

Update: 2026-02-26 14:53 GMT

हिसार: रामायण टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार कार ने टोल कर्मचारी नरेंद्र को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टोल कर्मचारी काफी दूर दूसरी लेन में जाकर गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टोल पर तैनात अन्य कर्मचारियों ने एंबुलेंस की मदद से घायल नरेंद्र को उपचार के लिए हिसार नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बताई बनी हुई है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रामायण टोल प्लाजा मैनेजर विजय शर्मा के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

टोल मैनेजर विजय शर्मा ने गुरुवार काे बताया कि नरेंद्र कुमार हिसार के ऋषि नगर का रहने वाला है और वह टोल प्लाजा पर टीसी की पोस्ट पर कार्यरत है। बुधवार सुबह नरेंद्र कुमार की टोल लेन में ड्यूटी थी। नरेंद्र कुमार टोल की लेन में ड्यूटी पर मौजूद था और ड्यूटी के दौरान जब वह तीन नंबर लेन पार कर रहा था तो टोल क्रॉस करके जा रही एक तेज रफ्तार कार ने नरेंद्र को जोर से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही नरेंद्र तीन नंबर लेन के डिवाइडर के टकराता हुआ दो नंबर लेन के बीच में जा गिरा। और गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि कुछ कर्मचारियों ने नरेंद्र को टक्कर मारने वाली कार को रुकवाने की भी कोशिश की लेकिन वह मौके से कार सहित भागने में सफल हो गया। इसके बाद टोल कर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से घायल नरेंद्र को उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया।

टोल पर 20 किमी प्रति घंटा होनी चाहिए स्पीड टोल मैनेजर विजय शर्मा ने बताया कि टोल की लेन से निकलते समय गाड़ी की अधिक से अधिक 20 से 30 की स्पीड होनी चाहिए लेकिन नरेंद्र को टक्कर मारने वाली गाड़ी की स्पीड 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच थी। उन्होंने बताया कि यदि कार की टोल पर निर्धारित स्पीड होती तो यह हादसा नहीं होता।

Tags:    

Similar News