Haryana: दिनदहाड़े युवक पर हमला, तलवार और डंडे बरसाए

Update: 2025-06-22 07:02 GMT
Karnal करनाल : मधुवन में कुटेल गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। लेकिन इसे रंजिशन हमले की दृष्टि से देखा जा रहा है। युवक रात के समय घर से किसी काम के चलते निकला था। बीच रस्ते में ही उस पर लाठी–डंडों से हमला कर दिया गया।
घायल की पहचान कुटेल गांव निवासी रविन्द्र के रूप में हुई है। वहीं हमलावरों में राहुल उर्फ गोली और अन्य दो का नाम सामने आया है। रविन्द्र ने बताया कि राहुल ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उस पर रंजिशन हमला किया था। जिसमें वह बाल–बाल बच गया।
रविन्द्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात 7:30 बजे वह किसी काम के चलते घर से थोड़ी दूरी पर स्थित दुकान पर जा रहा था। रास्ते में रविन्द्र को कुएं के पास राहुल और उसके दो दोस्त खड़े मिले। जिन्हें अनदेखा कर वह जाने लगा।
लेकिन राहुल और उसके दोनों दोस्त रविन्द्र के पास आ गए और गाली–गलौज करने लगे। राहुल के पास तेज धार तलवार और उसके दोस्तों के पास लाठी–डंडे थे। राहुल ने देखते ही देखते उसपर तलवार और लाठी–डंडों से हमला बोल दिया। रविन्द्र घायल हो जमीन पर गिर पड़ा।
आरोपी उसे लगातार पीटते थे। लेकिन रविन्द्र की आवाज सुन कर गांव के लोग घाटों से बाहर निकल आएं जिन्हें देख आरोपी मौके से भाग निकले। हालांकि तुरंत रवींद्र को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News