हरियाणा Haryana : दयानंद महिला महाविद्यालय, कुरुक्षेत्र में लोकतंत्र में युवा मतदाताओं के योगदान और चुनाव के महत्व पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. उपासना आहूजा ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य युवा मतदाताओं को लोकतंत्र की भावना से परिचित कराना और उन्हें सक्रिय एवं जागरूक मतदाता बनने के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के प्रति युवाओं की जागरूकता देश की लोकतांत्रिक मजबूती की नींव है।