Haryana: गुरु पर्व के दिन दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहे बच्चे को लगी करंट

Update: 2024-11-16 04:19 GMT
Haryana: गुरु पर्व के दिन बहादुरगढ़ में एक दुखद घटना घटी, नजफगढ़ रोड स्थित बैंक कॉलोनी के वीर सावरकर पार्क में शुक्रवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। पार्क में खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा करंट लगने से झुलस गया। उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रिंस पुत्र लोकेश निवासी जौनपुर उत्तर प्रदेश फिलहाल बैंक कॉलोनी निवासी के रूप में हुई है।
प्रिंस शुक्रवार शाम 7 बजे पार्क में खेलने गया था। वहां खुले में सबमर्सिबल का कटा हुआ बिजली का तार पड़ा था। खेलते समय प्रिंस अचानक उससे छू गया और वहीं गिर गया। पार्क में टहलने आए लोगों ने उसे देखा तो तुरंत उसे एक निजी अस्पताल ले गए। जबकि उसके साथ आए अन्य बच्चों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Tags:    

Similar News