हरियाणा Haryana : हरियाणा पुलिस ने जिले के पुन्हाना सब-डिवीजन की रहने वाली मेवाती सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हंसीरा उर्फ ​​हंसी खान को दलित समुदाय के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुन्हाना सिटी पुलिस स्टेशन ने पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर तुरंत FIR दर्ज कर ली थी।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, जांच के दौरान हंसीरा को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
शिकायतकर्ता ने कहा था कि फेसबुक पर वायरल एक वीडियो में, हंसीरा पेट्रोल पंप पर अपनी कार में बैठकर, दलित समुदाय से लंबी CNG लाइन की तुलना अपमानजनक और अश्लील तरीके से कर रही थी। इस वीडियो में समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल से दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद हंसिरा ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए एक वीडियो भी जारी किया था, जो तेजी से वायरल हो गया, लेकिन पुलिस ने माफी के बावजूद SC-ST एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई जारी रखी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले को बेहद संवेदनशील बताते हुए पुलिस ने आगे की जांच जारी रखी है।गौरतलब है कि इस महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
Tags: