Haryana : यमुनानगर की काश्वी को गणित ओलंपियाड में अखिल भारतीय स्तर पर 20वां स्थान मिला
हरियाणा Haryana : यमुनानगर जिले के साढौरा कस्बे की सात वर्षीय काश्वी घई ने यूनिफाइड इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित ऑनलाइन गणित ओलंपियाड परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 20वां स्थान प्राप्त किया है। अंबाला जिले के नारायणगढ़ स्थित माइंड ट्री स्कूल की कक्षा एक की छात्रा काश्वी ने परीक्षा में 97.50 अंक प्राप्त कर यह स्थान प्राप्त किया है। अंग्रेजी ओलंपियाड में भी काश्वी देश में 178वें स्थान पर तथा राज्य में प्रथम स्थान पर रही।