Haryana: 9 जिलों में लू का अलर्ट, 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुँचा तापमान

Update: 2025-06-12 07:15 GMT

हरियाणा: हरियाणा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। आधे से ज्यादा जिलों में 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान पहुंच गया है। सूबे में लू चल रही है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 जून यानि कल तक 9 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं 14 से 16 जून के बीच धूलभरी हवा और बूंदाबांदी के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 3 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि इसके बाद तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। उधर गुरुग्राम के DC ने अगले कुछ दिनों तक लोगों को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक घरों में रहने की एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकले। अगर आप बाहर निकल रहे हैं तो अपना चेहरा और सिर ढककर ही बाहर जाएं।

सबसे गर्म जिला रहा सिरसा: वहीं हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। सबसे गर्म जिला सिरसा रहा।

Tags:    

Similar News