वायु प्रदूषण के कारण हरियाणा सरकार ने भी स्कूलों को बंद करने का फैसला 17 नवंबर तक स्कूल बंद
वायु प्रदूषण के कारण हरियाणा सरकार ने भी स्कूलों को बंद करने का फैसला 17 नवंबर तक स्कूल बंद
बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली सरकार के बाद अब हरियाणा सरकार ने भी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। सरकार ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में 17 नवंबर तक स्कूल बंद करने की घोषणा की है। सरकार ने एनसीआर के इन सभी शहरों में हर तरह के निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी गई है। सरकार ने इस बारे में विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। वहीं शनिवार को दिल्ली सरकार ने भी घोषणा की थी कि सोमवार से एक हफ्ते तक राजधानी के सभी स्कूल बंद रहेंगे। सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम पर भेज दिया गया है। सरकार निजी दफ्तरों के लिए भी इससे जुड़ी एडवाइजरी भेजेगी। 17 नवंबर तक निर्माण से जुड़ी सभी गतिविधियां बंद रहेंगी।