हरियाणा सरकार ने किसानों की सभी मांगे मानी, राकेश टिकैत बोले

Update: 2023-06-13 17:40 GMT

कुरुक्षेत्र -हरियाणा सरकार ने हाईवे पर जमे किसानों की सभी मांगें मान ली है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह एकता की शक्ति है, जिसके कारण सरकार ने किसानों की सभी मांगे मान ली है।

कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम पर पिछले 24 घंटे से किसानों धरना जारी था। किसानों ने वार्ता विफल होने पर कल सोमवार को दोपहर 2:20 से जाम लगाया हुआ था। जिसके बाद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया और किसानों की स्थानीय कमेटी और प्रशासन के साथ वार्ता लगातार जारी रही।

आज किसानों ने कहा कि आज हमारी मांग को सरकार ने मान लिया है। सभी साथी और मीडिया वालों का धन्यवाद। आज साबित हुआ कि एकता में बल है। ये फाइनल जीत नहीं है। फाइनल जीत तभी होगी जब सरकार पूरे देश में एमएसपी की मांग को मान लेगी।

पंचायत में राकेश टिकैत अपने सख्त तेवर में नजर आ रहे थे । उन्होंने कहा कि एमएसपी मिले या फिर जेल, यह तभी जाम खुलेगा। टिकैत बोले कि यह सरकार भारत देश को कोरिया बनाने पर तुली है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर हर तरीके से लगाम लगाई जा रही है। टिकैत ने कहा कि किसानों की दुर्दशा हो रही है, अब यह आंदोलन एमएसपी लेकर रहेगा।

Tags:    

Similar News