Haryana: वेंटिलेटर न मिलने से बच्ची की मौत, डॉक्टर बोले सिफारिश लाओ
वेंटिलेटर न मिलने से बच्ची की मौत
Rohtak.रोहतक। पीजीआई में वेंटिलेटर न मिलने से एक वर्षीय प्रियांशिता की मौत हो गई। वेंटिलेटर मिलने की आस में बच्ची कई घंटों तक जिंदगी और मौत से जूझती रही, लेकिन अंत में उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की मां नोनी ने बताया कि वे मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गांव ओटा पूर्वा के रहने वाले हैं और फिलहाल सोनीपत के गांव रायपुर में किराए के मकान में रहते हैं।
उनकी एक वर्षीय बेटी प्रियांशिता नहाते समय पानी में डूब गई, उसे सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से शनिवार दोपहर 2 बजे बच्ची को पीजीआई रेफर कर दिया गया। इसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में रोहतक ले जाया गया, लेकिन वेंटिलेटर न मिलने के कारण बच्ची की मौत हो गई।