Haryana हरियाणा : नरवाना में एक बाइक रिपेयरिंग दुकान में कंप्रेसर टैंक फटने से 19 वर्षीय मिस्त्री की दुखद मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। ढाकल निवासी 19 वर्षीय अभिषेक कैथल रोड पर अपनी बाइक रिपेयरिंग की दुकान चलाता था।
गुरुवार सुबह दुकान खोलने के बाद उसने टायर में हवा भरने के लिए कंप्रेसर टैंक चालू किया। टैंक में पहले से मौजूद अत्यधिक हवा के दबाव के कारण विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि टैंक के लोहे के टुकड़े अभिषेक के शरीर में जा घुसे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।