Jind जींद: हरियाणा के जींद में भाई ने चचेरे भाई को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना से पहले दोनों टहलने के लिए खेतों की तरफ गए थे। सुबह इसी दौरान दोनों में किसी बात पर बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि व्यक्ति ने दूसरे की हत्या ही कर दी। मृतक को पांच गोलियां लगी है।
आरोपी और मृतक आपस में चचेरे भाई थे। मृतक की पहचान जुलना की नेहरू कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय सुरेश के रूप में हुई है। सुरेश लकड़ी का व्यापार करता था। घटना के दिन जगदीश और सुरेश खेतों की तरफ सैर पर गए थे।
दोनों के बीच किसी बात पर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि दोनों एक दूसरे के साथ झगड़ने लगे। दोनों झगड़ते हुए घर के पास आ पहुंचे। इसी बीच जगदीश घर में जाकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल लाया। और बाहर आकर सुरेश के ऊपर फायर कर दिए।
सुरेश सामने खड़ा था। जिसे सीधी गोलियां लगी। वह वही जमीन पर गिर पड़ा। एक बाद एक पांच गोलियां लगने से सुरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जगदीश बहुत ही गुस्सैल किस्म का व्यक्ति है। जगदीश ने गुस्से में होने के कारण तैश में आकर सुरेश की हत्या कर दी। जुलना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल भिजवाया है। वहीं जगदीश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Tags: