Chandigarh चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को Thursdayको यहां विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक के रूप में शपथ दिलाई। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने अपने कक्ष में भाजपा नेता को शपथ दिलाई। सैनी ने हाल में करनाल विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के तरलोचन सिंह को हराया है। पहले इस सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कर रहे थे।
खट्टर ने भी 2019 के विधानसभा चुनाव में यहां से तरलोचन सिंह को हराया था।कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद सैनी ने खट्टर की जगह Chief Ministerपद संभालने के बाद करनाल विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ा था। खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद करनाल के विधायक के रूप में इस्तीफा दिया था जिसके बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था। सैनी ने 12 मार्च को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। खट्टर ने करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की है।