हरियाणा Haryana : बावल पुलिस ने एक ईंट-भट्ठा मालिक को उसके भट्ठे पर बांग्लादेशी नागरिकों के न होने की झूठी सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आसरा का माजरा गांव निवासी चरण सिंह के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। जांच अधिकारी के अनुसार नरसिंहपुर गढ़ी गांव स्थित दुर्गा ईंट-भट्ठे पर अकाउंटेंट खंडोदा गांव निवासी लालचंद ने भट्ठा मालिक के साथ मिलकर पुलिस को हलफनामा दिया था कि भट्ठे पर कोई बांग्लादेशी नागरिक नहीं रहता है। हालांकि, 22 मई को पुलिस द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान ईंट-भट्ठे पर छापा मारा गया, जहां दो परिवारों के 12 बांग्लादेशी नागरिक मिले और उन्हें हिरासत में लिया गया। इसके बाद बावल थाने में अकाउंटेंट लालचंद और भट्ठा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले में लालचंद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। रविवार को पुलिस ने इस संबंध में दूसरे आरोपी भट्ठा मालिक चरण सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।
Tags: