Haryana हरियाणा : जींद जिले में शनिवार शाम पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो लोगों के शव बरामद किए हैं। जींद पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार के अनुसार, शनिवार शाम जिले के सुरबराह गाँव के खेतों में 30 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव के पास एक अस्थायी नंबर प्लेट वाली बाइक भी खड़ी थी।