हरियाणा Haryana : गुरुग्राम के एक रेस्टोरेंट में रिटायर्ड आईएएस दंपत्ति को परोसे गए सलाद में कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। दंपत्ति ने वीडियो बनाकर खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट से जांच के लिए सैंपल लिए। विभाग की ओर से रेस्टोरेंट को नोटिस जारी कर 10 दिन के भीतर संबंधित दस्तावेज और जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चौहान ने बताया कि सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, लेकिन शिकायतकर्ता आगे कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते।