Haryana : हरियाणा में दिन–दहाड़े परिवार पर तेज धार हथियार से हमला

Update: 2024-07-02 05:38 GMT
Haryana हरियाणा: हरियाणा के रोहतक में बदमाशों ने परिवार के 5 लोगों पर जानलेवा हमला बोल दिया। परिवार के पांचों लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। आरोपियों ने रंजिशन परिवार पर हमला किया था। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब परिवार के सभी सदस्य पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा कर लौट रहे थे।
घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। जिस कारण सभी गंभीर रूप से घायल हुए थे।
घायलों ने बताया की अक्षत ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया हमलावारों के हाथ में तेज धारदार हथियार थे।
घटना की सूचना मिलते ही शिवानी कॉलोनी थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार हमला रंजिशन हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा
Tags:    

Similar News

-->