Haryana : साहा कॉलेज में 30 यूनिट रक्तदान

Update: 2025-04-28 08:21 GMT
हरियाणा Haryana : राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय साहा में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या रेणु ऋषि ने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया तथा "रक्तदान सबसे बड़ा दान है" का नारा दिया। शिविर में सिविल अस्पताल अंबाला छावनी से मेडिकल टीम पहुंची तथा शिविर के दौरान 30 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया गया। शिविर का आयोजन महाविद्यालय की रेडक्रॉस समिति, राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तथा रेडक्रॉस सोसायटी अंबाला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब अंबाला से रोटेरियन एमपी गुप्ता उपस्थित हुए। रेडक्रॉस समिति की संयोजक नताशा कौशल ने विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व व आवश्यकता के बारे में जानकारी दी।
Tags:    

Similar News