हरियाणा Haryana : सेक्टर 69 में डंपर की टक्कर से स्कूल की मिनी बस पलटने से रयान स्कूल की एक छात्रा और दो छात्र घायल हो गए। बादशाहपुर थाने में डंपर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह उस समय हुई जब बस नूरपुर मोड़ के पास पहुंची थी और पलड़ा गांव की तरफ से आ रहे डंपर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस पलट गई। बस में दो बच्चे और एक छात्रा भी सवार थी। बस पलटने से वे सभी बस के अंदर फंस गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर लोग उन्हें बचाने के लिए पहुंचे। घायलों को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। इस बीच डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
Tags: