Gurugram: पार्ट टाइम जॉब ऑफर बना साइबर ठगी का जरिया

"नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी"

Update: 2026-06-26 12:03 GMT

गुरुग्राम: टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर एक युवक से दाे लाख सात हजार 365 रुपये की ठगी कर ली गई। जांच अधिकारी एएसआई जितेंद्र ने शुक्रवार को बताया कि बताया कि थाना साइबर मानेसर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता शोएब सैफी निवासी हापुड़, उत्तर प्रदेश, हाल किरायेदार गांव बांस मानेसर ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-6 मानेसर में एक कंपनी में नौकरी करता है। तीन जून 2026 को उसके व्हाट्सएप नंबर पर 8770119159 से मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने खुद को एक कंपनी की एचआर टीम का बताकर ऑनलाइन पार्ट टाइम/फुल टाइम काम का ऑफर दिया और डेली पेमेंट का झांसा दिया।

इसके बाद टेलीग्राम पर माया अग्रवाल के नाम की आईडी से टास्क दिए गए। एक लिंक भेजा गया, जिसे ओपन करने पर मोहित वर्मा से बात हुई और उसे सीनियर टास्क नाम के टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया। टास्क पूरा करने के बाद शोएब से अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई आईडी पर पैसे ट्रांसफर करवाए गए।

शोएब ने बताया कि तीन जून को सात ट्रांजेक्शन में कुल 2,07,365 रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद भी और टास्क देकर पैसे मांगे गए। शक होने पर उसने पैसे देने से मना कर दिया और रकम वापस मांगी, लेकिन ठगों ने पैसे नहीं लौटाए और और पैसे की मांग करते रहे।

पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। पांच जून को थाना साइबर मानेसर में शिकायत दी गई।

Tags:    

Similar News