Gurugram:बांध टूटने से मची तबाही

Update: 2025-09-02 04:37 GMT
Gurugram गुरुग्राम: गुरुग्राम में सोमवार दोपहर हुई भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। अरावली पर्वत श्रृंखला की ओर बना बांध टूटने से कादरपुर गाँव में पाँच से छह फीट तक पानी भर गया।कादरपुर गाँव में हालात बद से बदतर होते गए। शाम करीब छह बजे इस गाँव में अरावली पर्वत श्रृंखला की ओर बना बांध टूट गया। इससे गाँव में भारी जलभराव हो गया। एक एसयूवी कार जलभराव में फंस गई। ग्रामीण उन्हें निकालने के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुँचे, लेकिन ट्रैक्टर बंद हो गया। इसके बाद दूसरे ट्रैक्टर की मदद से उन्हें जलभराव से बाहर निकाला गया। कई घरों में जलभराव हो गया।
इस बांध के टूटने से आस-पास के गाँव उल्लावास, मैदावास, सेक्टर-61, 62, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, सुशांत लोक दो और तीन में भारी जलभराव हो गया। सुशांत लोक तीन के कई घरों में पानी भर गया। ग्रामीणों ने बताया कि बिल्डरों ने कादरपुर के बरसाती नालों पर अतिक्रमण कर लिया है। कुछ बरसाती नालों पर ग्रामीणों ने झोपड़ियाँ और कमरे बना लिए हैं। इससे गाँव में जलभराव की समस्या हो गई है।
बारिश के कारण गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर सुभाष चौक के पास सर्विस रोड पर एक से डेढ़ फीट पानी भर गया। जाम लग गया। लोगों को अपने घरों तक पहुँचने में दो से तीन घंटे लग गए। सुभाष चौक से लेकर हीरो होंडा चौक तक भारी जलभराव रहा।
Tags:    

Similar News