गुरुग्राम: ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

एक अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक चले इस अभियान में पुलिस ने मॉनिटरिंग कर कुल 142 चालकों के चालान किए, जिन पर कुल सात लाख 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने बताया कि ड्राइविंग के दौरान मोबाइल यूज करना हादसों का बड़ा कारण है। इससे ध्यान भटकता है और गंभीर दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का प्रयोग न करें और यातायात नियमों का पालन करें।

Tags: