Haryana विधानसभा मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे में डूबा, प्रश्नकाल-शून्यकाल दोनों निरस्त
Chandigarh चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा में मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन की कार्यवाही में शामिल किसी भी प्रस्ताव पर शुक्रवार को काम नहीं हो सका। विधानसभा सचिवालय की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार सदन की कार्यवाही के दौरान सबसे पहले दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी जानी थी।
इसके बाद विधायी कार्य होने थे, जिसके तहत सदन में पहले एक घंटे के लिए प्रश्नकाल और उसके बाद शून्यकाल का आयोजन किया जाना था। कांग्रेस द्वारा सदन में हंगामा किए जाने के चलते आज न तो प्रश्नकाल हुआ और न ही शून्यकाल हुआ।