चंडीगढ़ के सेक्टर 36 स्थित घर में देर रात आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल विभाग ने पाया काबू

चंडीगढ़ के सेक्टर 36 स्थित घर में मंगलवार देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया।

Update: 2022-07-13 04:30 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चंडीगढ़ के सेक्टर 36 स्थित घर में मंगलवार देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से घर का कीमती सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग के अनुसार आग लगने के कारण का अभी पता नहीं लग पाया है।

दमकल विभाग के अनुसार कंट्रोल रूम पर मंगलवार रात 12 बजकर 43 मिनट पर कोठी नंबर 607 स्थित फर्स्ट फ्लोर पर आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद सेक्टर 38 स्थित फायर स्टेशन की गाडियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। वहीं सूचना मिलने के बाद सेक्टर 36 थाना पुलिस, पीसीआर गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार घटना में किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Tags:    

Similar News