करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, 3 लोग झुलसे
कैथल में करंट की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा हुआ। पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए।
कैथल में करंट की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा हुआ। पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। गांव में हड़कंप मच गया।गुहला के गांव सलेमपुर में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत की हो गई। तीन अन्य लोग बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को सिविल अस्पताल कैथल रेफर किया गया है। मरने वालों में करीब 48 वर्षीय रामकुमार व उसका 18 वर्षीय बेटा जगशीर हैं। साल भर पहले रामकुमार की पत्नी की एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।
इस तरह हुआ हादसा
रामकुमार अपने बेटे जगशीर के साथ रात को खेत में बिजली की मोटर डलवाने के लिए गया था। उनके साथ तीन और लोग काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान सभी पांचों लोगों को करंट लगा और वे बुरी तरह से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
अभी एक की हालत नाजुक
घायलों की हालत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें कैथल रेफर किया गया, जहां डाक्टरों ने रामकुमार व उसके बेटे जगशीर को मृत घोषित कर दिया। उनका पोस्टमार्टम करवा कर शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पप्पु नाम के युवक का पैर जल गए हैं।