Fatehabad फतेहाबाद : हीरोइन विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को रतिया क्षेत्र से रंगे–हाथ पकड़ा गया। गिरफ्तारी के3 दौरान भी युवक ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। युवक के पास से 18.44 ग्राम हीरोइन भी बरामद की गई है।
पुलिस के मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी थी, कि रतिया में एक युवक हीरोइन बेचने का काम करता था। रोज रात को वह अपनी कपड़ों की दुकान के सामने माल के साथ बैठता है। और ग्राहकों का इंतजार करता है। जिसके बाद ईएसआई रेशम सिंह, ईएचसी रणधीर सिंह, एचजीएच दिलेर और ड्राइवर राजेश के साथ बताए गए स्थान पर छापा मारा। जहां युवक अपनी दुकान के बाहर हीरोइन के साथ बैठा था।
युवक पुलिस को देखते ही मौके से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया था। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान गांव अलीका निवासी गुरमीत उर्फ अमरीक सिंह बताई है।
गुरमीत की तलाशी लेने पर उसके पास से 18.44 ग्राम हीरोइन बरामद की गई। जिसे नायब तहसीलदार आशीष कुमार की मौजूदगी में बरामद किया गया। युवक कपड़ों की दुकान चलाता है,साथ ही हीरोइन का भी धंधा उसी दुकान से कर रहा था। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21b/61/85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की कार्रवाई जारी है।