Jind में किसान धरना खत्म, चंडीगढ़ कूच का ऐलान

Update: 2026-04-21 16:09 GMT

Haryana: हरियाणा के जींद में नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चल रहा भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना 15वें दिन समाप्त कर दिया गया। इस दौरान किसान नेता Rakesh Tikait मौके पर पहुंचे और आंदोलन को अगले चरण में ले जाने की घोषणा की। टिकैत ने कहा कि अब किसान चंडीगढ़ की ओर कूच करेंगे और वहां एक बड़ी महापंचायत आयोजित की जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि महापंचायत की तारीख जल्द घोषित की जाएगी, साथ ही 27 मई को बड़ी बैठक का संकेत भी दिया।

उन्होंने किसानों से अपील की कि चंडीगढ़ कूच से पहले सभी जिलों में बैठकें कर रणनीति तैयार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग आंदोलन से जुड़ सकें। टिकैत ने यह भी कहा कि यदि रास्ते में कहीं पुलिस रोकती है, तो किसान वहीं धरना शुरू कर देंगे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि किसानों की मांगों को लेकर संवाद स्पष्ट नहीं है।

Tags:    

Similar News