फरीदाबाद: गांव बुआपुर में किसान के ऊपर गोली चलाने वाले आरोपी को अपराध शाखा ऊंचागांव की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रितिक (21) निवासी शाहबाद के रूप में हुई है। आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
थाना तिगांव में बुआपुर निवासी ओमबीर के साथ यह वारदात 13 जून की शाम को हुई थी। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रितिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।