फरीदाबाद: बीके अस्पताल के हार्ट सेंटर में 55 मरीजों की सर्जरी करने वाले फर्जी कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज मोहन शर्मा को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच 48 जगह-जगह दबिश कर रही है । पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना आरोपी डॉक्टर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फर्जी कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. पंकज मोहन शर्मा पर आरोप है कि उसने यहां हार्ट सेंटर में 55 दिन के मरीजों की सर्जरी की थी। इनमें से अब तक 3 की मौत लापरवाही से होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है अब इस केस की सुनवाई क्राइम ब्रांच 48 के द्वारा की जा रही है जो आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली एनसीआर सहित राजस्थान में भी दबिश कर रही है।

Tags: