Faridabad: लघु सचिवालय में बम की सूचना से हड़कंप, भवन सील

"भारी सुरक्षा बल तैनात"

Update: 2025-04-03 06:25 GMT

फरीदाबाद: फरीदाबाद में सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में बम की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन ने पूरे भवन को सील कर दिया है। बम निरोधक दस्ता बुलाए गए हैं।

किसी को भी अंदर-बाहर नहीं जाने दिया जा रहा

बताया गया कि फिलहाल बम निरोधक दस्ता लघु सचिवालय के अंदर जांच कर रहे हैं। जो लोग सचिवालय के अंदर हैं, उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है और जो बाहर हैं उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

मौके पर भारी फोर्स तैनात

वहीं, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। लघु सचिवालय के सभी प्रवेश द्वारों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बम है या नहीं यह जांच पूरी होने के बाद ही कहा जा सकता है।

सचिवालय के बाहर लगी लोगों की भीड़

हालांकि, सचिवालय के बाहर जमा भीड़ से ऐसे लग रहा है कि जैसे यह पुलिस प्रशासन की तरफ से मॉक ड्रिल की जा रही हो।

क्या थाना प्रभारी?

थाना सेंट्रल प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि फिलहाल हमारा बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्ता दस्ता, क्राइम की टीम, साइबर स्टाफ जांच में जुटा हुआ है। अभी कुछ नहीं मिला है। जांच पूरी होने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।

Tags:    

Similar News