Faridabad: टेलीग्राम के जरिए ठगी करने वाला आरोपी पकड़ा गया

"खाताधारक पर कार्रवाई"

Update: 2025-10-17 13:10 GMT

फरीदाबाद: साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने टेलीग्राम टास्क के नाम पर ठगी करने के एक मामले में खाताधारक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार काे जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ में चावला कॉलोनी, फरीदाबाद वासी ने शिकायत में बताया कि उसके पास व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम जॉब के लिए संपर्क किया गया।

जिसमें उसको गुगल पर होटल को रिव्यु करने को कहा गया। जिसके बाद उसे टेलीग्राम ग्रुप का लिंक दिया गया, जहां उसे हर टास्क के लिए 50 रू देने की बात कही। कुछ टास्क के बाद उसे पैड टास्क करने को कहा गया, जिसके लिए उसके पास एक वेबसाइट का लिंक भेज टास्ककरने के लिए खाता खुलवाया गया। उसने विभिन्न टास्क के लिए तीन लाख आठ हजार 500 रुपए ठगों के खाता में भेजे। जब खाता में बोनस के साथ तीन लाख 70 हजार रुपए हुए तो उसने पैसे निकालने के बारे में ठगों को कहा।

पैसे निकालने के बदले में ठगों ने उससे 3 लाख रूपये की और मांग की। जिसके बाद उसे पता चला के उसके साथ साइबर फ्राड हुआ है। शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई करते हुए रफीक (36) निवासी रवानिया कोट गुलसापुरा, जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है।

Tags:    

Similar News