Faridabad: चाकूबाजी की घटना में शामिल 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

"4 आरोपी गिरफ्तार"

Update: 2025-05-13 13:00 GMT

फरीदाबाद: एनआईटी 5 नंबर में झगड़े के दौरान चाकू से हमला कर युवक को घायल करने के मामले में थाना एनआईटी की टीम ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव पाखल निवासी साहिल, जवाहर कॉलोनी निवासी अमन, संजय एंक्लेव निवासी मोहित और नवनीत के तौर पर हुई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत से 14 मई तक रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।

मामले में पुलिस को शिकायत देकर एनआईटी निवासी हरजिन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि 5 मई को उसके पास फोन आया कि उसके बेटे को गंभीर चोट लगी है, जिसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल जाकर उनको पता चला है कि किसी ने उसके बेटे पर चाकू से हमला किया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। शिकायत पर एनआईटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई। अब मामले में कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News