Faridabad: टेलीग्राम टास्क के बहाने 16.5 लाख की ठगी, आरोपी हिरासत में

Update: 2025-05-25 05:55 GMT

फरीदाबाद: टेलीग्राम पर फर्जी टास्क के बहाने 16 लाख से अधिक की ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के अजमेर जिले के कोटड़ी निवासी सचिन के रूप में हुई है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि उससे एक कॉल आया जिसमें पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 210 रुपये प्रति टास्क देने की बात कही गई। बाद में उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया और पैड टास्क करने को कहा गया। लालच में आकर शिकायतकर्ता ने कुल 16,50,094 रुपये अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये ठगों के बताए गए खातों में जमा कर दिए। जब पैसे वापस मांगे गए तो कॉल काट दिया गया।

साइबर थाना सेंट्रल ने जांच कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि उसने राजेश नामक व्यक्ति का बैंक खाता ठगों को उपलब्ध कराया था, जिसमें 50 हजार रुपये की ठगी की राशि आई थी। आरोपी हाल ही में नीमका जेल से एक अन्य साइबर क्राइम केस में जमानत पर छूटा था। पुलिस मामले में राजेश समेत छह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News