बंद घर में बुज़ुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Update: 2023-09-16 18:48 GMT
अंबाला |  शहर में रेलवे रोड पर बड़ौदा बैंक के समीप बने घर से एक व्यक्ति का बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
वहीं प्राथमिक जांच में सामने आया कि तीन दिनों से घर बंद था और वहां पर रहने वाले 75वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। साथ ही पिछले तीन दिन से उस शव के साथ एक महिला रह रही थी। बताया जा रहा है कि वह महिला भी मानसिक तौर पर ठीक नहीं है।
Tags:    

Similar News