इतिहास की पुस्तकोंं में बदलाव पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस यह कतई न भूले कि देश को आजादी दिलाने में पूरे देश की जनता का योगदान रहा है।

Update: 2022-05-12 04:54 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : हरियाणा के स्कूलों में छठी से दसवीं तक इतिहास की पाठ्य पुस्तकों में हुए बदलाव पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा पुस्तकों के जरिये इतिहास हो तोड़ मरोड़कर पेश करना चाहती है, जबकि भाजपा का कहना है कि कांग्रेस ने इतिहास के नाम पर देश को गुमराह किया है।कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम लीग के साथ मिलकर आजादी से पहले सरकार बनाने वालों के राजनीतिक वंशज नौवीं कक्षा में इतिहास के पाठ्यक्रम से छेड़छाड़ कर रहे हैं और हरियाणा के छात्रों को 'आजादी के आंदोलन' का गलत इतिहास पढ़ा रहे हैं। यह स्वतंत्रता संग्राम का घोर अपमान है। इसके जवाब में भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस यह कतई न भूले कि देश को आजादी दिलाने में पूरे देश की जनता का योगदान रहा है।

अकेले कांग्रेस यदि इसका श्रेय लूटना चाहती है तो भाजपा ऐसा कभी नहीं होने देगीकांग्रेस महासचिव एवं प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को कहा है कि भाजपा लाखों-करोड़ों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी को नकारने की साजिश रच रही है। अपनी सच्चाई को झुठलाने के लिए पूरे इतिहास को ही गलत बताना भाजपा-आरएसएस का एजेंडा रहा है।अब नौवीं कक्षा की पुस्तक में स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को दरकिनार कर मनगढंत बातें लिखकर करोड़ों स्वतंत्रता सेनानियों सहित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का अपमान किया गया है। इसके लिए सरकार को माफी मांगनी चाहिए।
Tags:    

Similar News

-->