Haryana हरियाणा: IGL ने जानकारी दी है कि गुरुग्राम के साकतपुर और बादशाहपुर क्षेत्रों में 7 जून शनिवार सुबह 6 बजे से 9 जून सोमवार सुबह तक CNG आपूर्ति बाधित रहेगी। यह रोक गैस नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने के लिए रखरखाव कार्य के कारण लगाई गई है।
इस बीच, प्राकृतिक गैस की कीमतों में हाल ही में 5% की गिरावट आई है। इसके चलते आने वाले दिनों में CNG और PNG की कीमतों में 2 से 3 रुपये प्रति किलोग्राम तक की कमी देखी जा सकती है, हालांकि कंपनियों के बढ़ते परिचालन खर्च को देखते हुए पूरा लाभ ग्राहकों तक नहीं पहुंच सकता।