सोनीपत के चार मरला और आनंद नगर को बड़ी सौगात, 35 लाख से बनेंगी सीसी गलियां
सोनीपत के वार्ड-14 में विकास को रफ्तार, 35 लाख रुपये से सुधरेंगी गलियां
सोनीपत: शहर के वार्ड नंबर-14 के चार मरला और आनंद नगर क्षेत्र में करीब 35 लाख रुपये की लागत से सीसी गलियों का निर्माण शुरू हो गया है। शनिवार को विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन और निगम पार्षद किरण राजेंद्र चांदना ने नारियल तोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
परियोजना के तहत धर्मपाल डेयरी वाली गली सहित अन्य संपर्क गलियों का निर्माण कराया जाएगा। विधायक निखिल मदान ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। वहीं, मेयर राजीव जैन ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने की बात कही। गलियों का निर्माण शुरू होने पर स्थानीय निवासियों ने जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।