Chandigarh: जिला बार संघ के शीर्ष पद के लिए दो पूर्व अध्यक्षों में होड़
Chandigarh.चंडीगढ़: चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सुनील टोनी और अशोक चौहान के बीच मुकाबला होगा। दोनों पहले भी इस पद के लिए चुने जा चुके हैं। चुनाव के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एडवोकेट पूनम ठाकुर ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट गगनदीप गोयल, संदीप गुज्जर और गुरदेव सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सचिव पद के लिए विवेक मोहन शर्मा और अमीश शर्मा के बीच मुकाबला होगा। संयुक्त सचिव पद के लिए पूजा दीवान को पहले ही निर्विरोध विजेता घोषित किया जा चुका है। कोषाध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार सुनील कुमार पांडे, बलवंत सिंह, उज्ज्वल भसीन और मंदीप सिंह मैदान में हैं। चुनाव 28 फरवरी को होंगे।