Chandigarh.चंडीगढ़: डड्डू माजरा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर में गैस सिलेंडर फटने से छत गिर गई। आग लगने की सूचना मिलने पर घर में रहने वाले दो लोग सुरक्षित बच गए। फायर ब्रिगेड और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया।
घर को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि कई घरों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, विस्फोट के झटके पूरे इलाके में महसूस किए गए। इस बीच, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 22 मार्च को पंचकूला के सेक्टर 25 में एक घर में गैस सिलेंडर में आग लगने से दो बच्चे घायल हो गए थे।