Chandigarh: पुलिस जवानों की ड्यूटी के बीच जादू की झप्पी की ख्वाहिश

Update: 2025-12-04 08:26 GMT

चंडीगढ़: डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस जवानों के लिए दिल छू लेने वाला संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात बदमाशों से आमने–सामने लड़ते हैं, थक जाते हैं, खतरे उठाते हैं और अक्सर अकेले रहते हैं। ऐसे में उन्हें जनता की जादू की झप्पी यानी सम्मान और अपनापन सबसे ज्यादा ताकत देता है।

अपने लंबे अनुभव और जीवन संघर्षों को साझा करते हुए डीजीपी ने कहा कि समय कभी रुकता नहीं और इंसान की पहचान उसके काम से होती है। उन्होंने लिखा कि कठिन हालात में पले-बढ़े होने के कारण उन्होंने हमेशा समाधान देने का रास्ता चुना। जहां भी रहे, जनता को राहत देना और कानून का सम्मान बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रही। खेल विभाग में रहते हुए उन्होंने बच्चों, दिव्यांग खिलाड़ियों और वंचित वर्ग के युवाओं के लिए कई योजनाएं शुरू कीं।

Tags:    

Similar News