Chandigarh: Nayab सरकार का एक साल, हरियाणा में विकास की दिशा मजबूत

Update: 2025-10-17 11:22 GMT

चंडीगढ़: हरियाणा में नायब सैनी सरकार का एक साल पूरा हो गया है। इसी अवसर पर पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा विकास की ‘नॉनस्टॉप रफ्तार’ के साथ आगे बढ़ रहा है।

सरकार की उपलब्धि

लाडो लक्ष्मी योजना : महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा।

एससी वर्ग को कोटे के भीतर कोटा : सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक पहल।

24,000 युवाओं की नियुक्ति : शपथ से पहले ही युवाओं को ज्वाइनिंग लेटर देकर विश्वास कायम किया।

शामलात भूमि पर मालिकाना हक : ग्रामीणों को ज़मीन पर अधिकार।

अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण : पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार सुरक्षा।

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना : हर परिवार को पक्का घर देने की दिशा में कदम।

सभी फसलों पर एमएसपी : किसानों की आय सुनिश्चित।

मुफ्त डायलिसिस सुविधा : सभी जिला अस्पतालों में उपलब्ध।

थैलेसीमिया और हीमोफीलिया मरीजों को 3000 रुपये मासिक पेंशन।

​​​​​​​शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का सम्मान।

सरकारी कर्मचारियों के लिए 50 लाख रुपये तक बीमा सुरक्षा।

48 चुनावी संकल्प पूर्ण — वादों को निभाने की पारदर्शिता और प्रतिबद्धता का प्रमाण।

Tags:    

Similar News