Chandigarh.चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने सांसद मनीष तिवारी से सांसद निधि से पांच लीफ कलेक्टर मशीनें उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। तिवारी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि शरद ऋतु में शहर की लगभग सभी सड़कों पर सूखे पत्तों के ढेर देखे जा सकते हैं। शरद ऋतु में रोजाना करीब 120 से 130 मीट्रिक टन सूखे पत्तों का उठाव होता है। मेयर ने कहा कि भारी मात्रा में सूखे पत्तों के गिरने से शहर की सुंदरता बरकरार नहीं रह पाती। बबला ने कहा कि एक मशीन की अनुमानित लागत 6 से 10 लाख रुपये है और कम से कम पांच मशीनों की जरूरत है।
Tags: