Chandigarh.चंडीगढ़: शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ समय के लिए राहत पहुंचाई। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, लेकिन रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने या बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक था।
कल की तुलना में आज औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक था। विभाग ने कहा कि कल की तुलना में आज औसत न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि कल शहर में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आएगी और उसके बाद 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।