JP नड्डा के नेतृत्व में 2024 में और बेहतर प्रदर्शन करेगी भाजपा : ओमप्रकाश धनखड़

बड़ी खबर

Update: 2023-01-17 18:51 GMT
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल बढऩे पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। राष्ट्रीय कार्यसमिति ने सर्व सम्मति से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक आगे बढ़ाया है। नड्डा के संगठन कौशल से भारतीय जनता पार्टी 2024 के चुनाव में 2019 से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनायेंगे।
धनखड़ ने कहा कि कुशल संगठनकर्ता और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत जेपी नड्डा के नेतृत्व में संगठन लगातर नई ऊंचाइयों को छुते हुए कीर्तिमान स्थापित करेगा। मोदी जी के मजबूत नेतृत्व व करिश्माई लोकप्रियता को मतों में परिवर्तित करने का हुनर नड्डी जी में है। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत में ही जमीन पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया है। उनके पूरे नेतृत्व काल में पार्टी के संगठन ने बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सेवा ही संगठन के सिद्धांत पर काम किया है।
Tags:    

Similar News