Jind जींद : भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को शिव कॉलोनी किसान भवन में हुई। इसमें मुख्य तौर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह सहरावत और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रतन मान ने शिरकत की।
इस बैठक में चौधरी युद्धवीर सिंह सहरावत ने बताया की हरियाणा की युवा संगठन विंग को भंग करके प्रदेश स्तरीय जनरल बॉडी में मर्ज किया जाएगा और हरियाणा के जर्नल बॉडी के सभी जिलों की कार्यकारिणी को भंग किया गया है। सभी जिलों की कार्यकारिणी का नए सिरे से जुलाई माह में गठन करने का प्रयास किया जाएगा। सभी जिलों से 10-10 प्रतिनिधियों की सूची मांगी जाएगी।
इस अवसर पर रवि आजाद युवा प्रदेश अध्यक्ष, करनाल जिले से सुरेंद्र सिंह भूमन, यशपाल राणा, सुभाष गुर्जर, बलदेव सिंह, दीवान सिंह, गुरनाम सिंह सहारण, कुलदीप खरड़, सुरेंद्र सिंह, जयवीर लोहान और रामराजी ढुल मौजूद रहे।